- होम >>
Banke Bihari Mandir: भक्तों की भारी भीड़ ने फिर बिगाड़े हालात, गर्मी से बिलबिला उठे बच्चे और महिलाएं
- न्यूज़
- Saturday | 8th June, 2024
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को सुबह मंदिर खुलने से पहले ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए पहुंच गई।
मंदिर के पट खुले तो भक्तों का हुजूम दर्शन के लिए मंदिर प्रांगण में उमड़ पड़ा।
बाहर कड़ी धूप और नंगे पैरों से मंदिर की ओर बढ़ते श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ रही थी।
लेकिन, बैरियर पर श्रद्धालुओं को रोके जाने पर उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
बार-बार बैरियर पर श्रद्धालुओं को रोका जाता तो सिर पर तेज धूप और तपती धरती पर नंगे पैर श्रद्धालुओं का खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। ये भी पढ़ेंः UP News: सपा के वरिष्ठ नेता डीपी यादव ने गोली मारकर किया सुसाइड, लोकसभा चुनाव में पार्टी ने छीनी थी अहम जिम्मेदारी ये भी पढ़ेंः UP Politics: जयंत चौधरी को दिलाई जाए कैबिनेट मंत्री की शपथ, बढ़ेगा किसानों का सम्मान, यूपी के इस जिले से उठी मांग दिन भर पसीना बहाते रहे सुरक्षागार्ड मंदिर के अंदर सुरक्षागार्ड श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए दिनभर पसीना बहाते रहे।
लेकिन, मंदिर सेवायतों की हठधर्मिता के कारण श्रद्धालुओं का ठहराव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
जिसके चलते मंदिर के अंदर और बाहर श्रद्धालुओं को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।