- होम >>
Banke Bihari Mandir: रिमझिम फुहारों संग हिंडोले में झूले ठाकुर बांकेबिहारी, झलक पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु
- न्यूज़
- Wednesday | 7th August, 2024
बुधवार को इस भजन की पंक्तियां रिमझिम वर्षा के दौरान हरियाली तीज के पर्व पर बरसाना में सुनने को मिलीं।
लाड़ली महल में बृषभानु नंदनी ने अपने नंदलाल के साथ मोरपंख से सुसज्जित हरी पोशाक धारण कर स्वर्ण हिंडोले में झूला झूला।
ब्रह्मांचल पर्वत पर छाई हरी छठा के बीच स्थित लाड़ली जी मंदिर का दृश्य मनोरम रहा। सुबह आठ बजे सेवायतों ने राधाकृष्ण के श्रीविग्रह को गर्भगृह से बाहर जगमोहन में स्थित सोने-चांदी से जड़ित स्वर्ण हिंडोले में विराजमान कराया।
मोरपंख से सुसज्जित हरे वस्त्र की पोशाक धारण कर मनमोहनी शृंगार से प्रिया-प्रियतम की झांकी आलौकिक व अद्भुत नजर आ रही थी। सेवायतों ने छप्पन व्यंजनों से भोग लगाया।
शाम पांच बजे राधारानी की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा को मंदिर के गर्भगृह से नीचे परिसर में बनी संगमरमर की सफेद छतरी में लाया गया।
जहां से उन्होंने भक्तों को दर्शन दिए। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।