- होम >>
Banke Bihari Manidr: पुलिस की बंदिशों ने बिगाड़े हालात, मंदिर की गलियाें में भीड़ का ऐसा दबाव कि चीख उठे भक्त
- न्यूज़
- Monday | 10th June, 2024
बावजूद इसके श्रद्धालुओं के मन में केवल एक ही इच्छा आराध्य की एक झलक पाने की थी।
बस इसी इच्छा के सामने प्रशासनिक बाधाओं को दूर करते हुए श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचे और आराध्य की झलक पाकर राहत महसूस की। छुट्टी में उमड़ रही भारी भीड़ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी।
आराध्य के आंगन में भीड़ का दबाव सुबह से ही बनना शुरू हुआ जो कम होने का नाम नहीं ले रहा था।
तेज धूप और उमसभरी गर्मी में पसीने से तरबतर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की ओर बढ़ती रही।
विद्यापीठ से लेकर मंदिर तक और दूसरी ओर जुगलघाट से मंदिर के प्रवेशद्वार नंबर दो तक भक्त नजर आ रहे थे।
बीच में पुलिस के बैरियर श्रद्धालुओं की मुश्किल बढ़ा रहे थे। ये भी पढ़ेंः Amroha Accident: आर्टिका और बोलेरो की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, गजरौला के चार यूट्यूबरों की मौत ये भी पढ़ेंः UP Politics: जानिए कौन हैं बीएल वर्मा जो यूपी की ये हॉट सीट गंवाने के बाद भी मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री बने गलियों में भीड़ का दबाव मंदिर आने वाली गलियों में भीड़ का दबाव ऐसा कि महिलाओं और बच्चों की चीख निकल रही थी।
लेकिन, पुलिस की बंदिश कम होने का नाम नहीं ले रही थीं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।