- होम >>
Banke Bihari Temple: अक्षय तृतीया पर करने जा रहे हैं बांके बिहारी के दर्शन, पहले पढ़ लें ये काम की खबर
- न्यूज़
- Thursday | 9th May, 2024
, वृंदावन।
शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी जी भक्तों को चरण दर्शन देंगे।
वर्ष में एक ही बार चरण दर्शन के लिए भक्तों की अपार भीड़ की संभावना देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था की है। वृंदावन स्थित मंदिर में गेट संख्या दो और तीन से प्रवेश मिलेगा।
गेट संख्या चार से निकासी होगी।
गेट संख्या एक को आपातकाल के लिए रखा जाएगा।
मंदिर में अधिक देर तक श्रद्धालुओं को नहीं रुकने दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़ का दबाव और गर्मी होने के कारण श्रद्धालु अपने साथ बुजुर्ग, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को न लेकर आएं।
मंदिर प्रबंधन ने विद्यापीठ चौराहा, किशोपुरा, दाऊजी तिराहा, वीआईपी परिक्रमा मार्ग, हरिनिकुंज पर क्लाकरूम बनाए गए हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।