सावधान! मथुरा में 24 घंटे में संक्रमण से तीन मरीजों की मौत, 214 लोग मिले पॉजिटिव 

संक्षेप:

  • 24 घंटे में 214 नए मरीज भी मिले।
  • अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8591 हो गई है।
  • इनमें 1191 सक्रिय मामले हैं।
  • वृंदावन में मिल रहे सबसे अधिक संक्रमित।

मथुरा। पूरे देश में कोरोना की हालत बद-से-बत्तर होती जा रही है। लापरवाही के चलते एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है। वहीं, दूसरी ओर श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं समेत तीन मरीजों की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या 131 हो गई है। 24 घंटे में 214 नए मरीज भी मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8591 हो गई है। इनमें 1191 सक्रिय मामले हैं।

बाजार में बेखौफ घूम रही संक्रमित महिला

मोहल्ला साही सराय निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी वह खुलेआम बाजार में घूमती दिखी। महिला का पति अंडे ठेला लगाता दिखा। जानकारी होने पर सीएचसी अधीक्षक रामवीर सिंह और ईओ रोहित कुमार ने गली को सील करा दिया है। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


प्रशासन बरत रही लापरवाही, वृंदावन में मिल रहे सबसे अधिक संक्रमित 

जिले में सबसे अधिक केस वृंदावन में सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी 39 नए मरीज मिले। खतरनाक होती इस स्थिति में वृंदावन के सरकारी चिकित्सालयों में वैक्सीन खत्म हो गई है। रात के कर्फ्यू पर पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। सरकारी भवनों को अब तक सैनिटाइज नहीं किया गया है।

इन इलाकों में मिले नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मथुरा के डीगगेट, कर्मयोगी नगर, राधावैली, राधापुरम स्टेट, सरस्वती कुंड क्षेत्र, पंचवटी, लाल दरवाजा, सुखदेव नगर, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, जयसिंहपुरा, कृष्णानगर, मायाटीला, मिलिट्री अस्पताल, एटीवी नगर, चंदनवन, महोली रोड़, वृंदावन, अकबरपुर, मांट राजा, गोवर्धन, राधाकुंड, चौमुहा, मांट, नंदनगरिया, फरह, पाडल गोवर्धन, कृष्णा कॉलोनी, छाता, बठैनकलां, रहेणा नंदगाव, सोनई राया, पीएचसी गोवर्धन, नीमगांव गोवर्धन, गोकुल, फरह में कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

इन रिपोर्टों के बानजूद यदि अभी भी हम लोग नहीं समझे तो बहुत कुछ बुरा घटित हो सकता है। अभी भी हालात संभल सकते है। अगर हम सतर्क सावधान रहे तो। देश प्रदेश की हालत गंभीर होती जा रही है। इस बीच हमे कोरोना के प्रति गंभीरता बरतने की जरूरत है। जिस तरह बाजारों में लोग बेखौफ घूम रहे हैं, वो भी बिना मास्क लगाए ओर तो ओर सोशल डिस्टेंसिंग की तो धज्जियां उड़ गई। यदि इसी तरह यह सब चलता रहा तो मामला संभलने लायक नहीं रहेगा। कृपया सतर्क रहें और सावधान रहें। 

 

 

 

 


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles