Giriraj Maharaj: गर्मी की तपिश में प्रभु को लू न लग जाए...शीतल सामग्री चख कलियों की सुगंध से मुस्करा उठे पर्वतराज

छप्पन भोग लगाया गया तलहटी के प्रमुख दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु को फूल बंगला में विराजमान कर छप्पन भोग लगाया गया।

भोर की बेला में सेवायत रामेश्वर पुरोहित ने मंगलाभिषेक के बाद दुग्धाभिषेक किया गया।

इसके बाद प्रभु को शहद, गंगाजल, चंदन आदि से मिश्रित लेप लगाया गया। ये भी पढ़ेंः Cricketer Poonam Yadav: पूनम यादव की जमीन हो गई गायब...अब पिता सीएम योगी से मिलकर करेंगे जिला प्रशासन की शिकायत गिरिराज प्रभु का स्वर्ण एवं रजत जड़ित पोशाकों के बीच शृंगार किया गया।

प्रभु को छबरियों में सजाकर छप्पन भोग लगाये गए।

सेवायत रामेश्वर पुरोहित ने बताया कि आराध्य गिरिराज प्रभु सृष्टि के रक्षक हैं।

ब्रज में श्रीकृष्ण और गिरिराज जी की सेवा बाल स्वरूप में होती है। ये भी पढ़ेंः Jammu Bus Accident: 10 लोगों के शव पहुंचते ही हाथरस के गांवों में मचा कोहराम, अंतिम संस्कार देख हर आंख हुई नम बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रभु के व्यंजनों में ठंडी तासीर का भोग लगाया है।

इसमें गिरिराज प्रभु का आम दूध, रबड़ी के साथ-साथ दही की लस्सी, मुरब्बा, रसगुल्ला, चंद्रकला, मोदक, साग, चक्राम आदि का भोग लगाया गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।