- होम >>
Janmashtami: मथुरा में जन्मे कान्हा… 5251वें जन्मोत्सव पर ब्रज में उतरा बैकुंठ, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- न्यूज़
- Tuesday | 27th August, 2024
शाम सात बजे से ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में सुगंधित द्रव्य का छिड़काव प्रारंभ हुआ।
अब जन्म को केवल पांच घंटे बचे थे।
ये घंटे भी श्रद्धालुओं को भारी लग रहे थे।
रात 11 बजे जन्मस्थान पर श्री गणेश, नवगृह स्थापना के साथ पूजन प्रारंभ हुआ। इधर, संत-महंत ढोल नगाड़ों की धुन पर अखंड हरिनाम संकीर्तन करते रहे।
घड़ी की सुई 12 बजे की ओर बढ़ी तो पूरे परिसर में कन्हैयालाल के जयकारे गूंजे।
11.59 बजते ही लाला के प्राकट्य दर्शन के लिए भागवत भवन स्थित युगल सरकार के कपाट बंद हो गए। कामधेनु गाय के प्रतीक से दुग्धाभिषेक 12 बजा तो नटवर नागर का चलित विग्रह भागवत भवन लाया गया।
रजत कमल पुष्प पर आराध्य को विराजमान किया गया और कामधेनु गाय के प्रतीक से दुग्धाभिषेक प्रारंभ हुआ। महाभिषेक श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, मैनेजिंग ट्रस्टी अनुराग डालमिया, सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने किया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।