Lok Sabha Election Result: हेमा मालिनी की हैट्रिक या यूपी की इस हॉट सीट पर बनेगा नया रिकॉर्ड ?, देखिए अपडेट

62 वर्षीय सुरेश सिंह भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रहे हैं वह प्रवर्तन निदेशालय में सहायक निदेशक रहे और कुछ दिन सीबीआइ में भी तैनात रहे।

वर्ष 2004 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले सुरेश सिंह की पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की रही और संघ में भी उनकी काफी मजबूत पकड़ रही। ये भी पढ़ेंःFatehpur Sikri Lok Sabha Result 2024: भाजपा के राजकुमार या कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार, किसके सिर फतेहपुर सीकरी का ताज, देखें अपडेट मथुरा सीट पर मतदाताओं की ये है स्थिति मथुरा सीट पर इस बार 19.29 लाख मतदाता हैं, जो पिछली बार से 1,21,657 ज्यादा हैं।

पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हेमा माल‍िनी ने 6,71,293 वोट पाकर धमाकेदार जीत हासिल की थी।

उन्होंने रालोद-बसपा और सपा गठबंधन के प्रत्याशी जयन्त चौधरी (3,77,822 मत) को पराजित किया था।

रालोद और भाजपा का गठबंधन होने के बाद जयन्त चौधरी हेमा के लिए प्रचार में शामिल रहे। ये भी पढ़ेंः Agra Lok Sabha Result: एसपी सिंह बघेल की विजय रथ रुकेगा या बनेगा रिकॉर्ड, किसके सिर पर सजेगा ताजनगरी आगरा का ताज, देखिए ताजा अपडेट सपा की साइकिल नहीं दौड़ सकी कांग्रेस के लिए मथुरा प्रदेश की उन सीटों में है, जहां पार्टी प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने 2004 के चुनाव में जीत हासिल की थी।

मुकेश के लिए एक चुनौती यह है कि सहयोगी दल सपा की साइकिल यहां कभी लोकसभा या विधानसभा के लिए नहीं दौड़ी।

इसका दर्द अखिलेश यादव को भी रहा है। 18वीं लोकसभा के लिए दूसरे चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मथुरा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।