मथुरा: लड़की हूं-लड़ सकती हूं, अभियान के तहत कांग्रेस 2 जनवरी को आयोजित करेगी मैराथन दौड़

संक्षेप:

  • कांग्रेस 2 जनवरी को आयोजित करेगी मैराथन दौड़
  • प्रियंका गांधी के "लड़की हूं-लड़ सकती हूं, अभियान के तहत दौड़ का हो रहा आयोजन
  • 27 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन से कार्यक्रमों का होगा आयोजन

मथुरा। आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक बैठक हई। जिसमें कांग्रेस की 27, 28, 29 दिसंबर एवं 2 जनवरी 2022 को होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर विचार विमर्श किया गया।

ये रहा पुरा कार्यक्रम 

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 27 दिसंबर को मांट विधानसभा के टैटीगांव में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जाएगा तथा 29 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट पर राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का स्वागत किया जाएगा। 2 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के "लड़की हूं-लड़ सकती हूं, अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अपेक्षा की जाती है वह कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, महिला पदाधिकारियों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेकर प्रियंका गांधी के अभियान को सफल बनाने का कार्य करें। बैठक को प्रवीण ठाकुर, राहुल चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, राहुल अरोरा आदि ने भी संबोधित किया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles