- होम >>
Mathura Lok Sabha Result: हेमा मालिनी सहित मथुरा के 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, इनके बीच है कुर्सी की लड़ाई
- न्यूज़
- Monday | 3rd June, 2024
सभी लगा रहे हार और जीत का गणित सभी प्रत्याशी अपनी हार-जीत के लिए अपने अपने गणित लगा रहे हैं।
कई प्रत्याशियों के एजेंट तो लगातार मंडी समिति में ईवीएम की पहरेदारी पर रहे।
मथुरा मंडी समिति परिसर में मतगणना की तैयारी विगत कई दिन से चल रही थी, जो सोमवार-मंगलवार रात को भी जोर-शोर से चली।
कोशिश यही थी कि मतगणना के दौरान पुख्ता सुरक्षा और गणना कार्य में पूरी पारदर्शिता हो।
इसी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश पांडेय आदि अधिकारियों ने निरंतर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जाना सुनिश्चित किया। मंगलवार को मतगणना सुबह आठ बजे से शुरु होकर रात करीब आठ-नौ बजे तक चलेगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।
जिले में हुए 49़ 49 प्रतिशत मतदान के सापेक्ष कुल 9,53,348 मतदाताओं के वोट गिने जााएंगे। ये भी पढ़ेंः Badaun Lok Sabha Result 2024: आदित्य यादव जीतकर रचेंगे इतिहास या भाजपा रखेगी कब्जा बरकरार, पढ़िए बदायूं का घमासान ये भी पढ़ेंः Aonla Lok Sabha Seat Result 2024: धर्मेंद्र कश्यप की हैट-ट्रिक या सपा रोकेगी उनका विजय रथ, आंवला में कांटे की टक्कर इन प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला 1- हेमा मालिनी, भाजपा 2- सुरेश सिंह, बसपा 3- मुकेश धनगर, कांग्रेस 4- सुरेशचंद बघेल, राष्ट्रीय सोशित समाज पार्टी प्रत्याशी 5- जगदीश प्रसाद कौशिक, राष्ट्रीय समता विकास पार्टी प्रत्याशी 6- क्षत्रपाल सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी 7- योगेश तालान, निर्दलीय 8- शिखा शर्मा, निर्दलीय 9- प्रवेशानंद पुरी, निर्दलीय 10- रवि वर्मा, निर्दलीय 11- रश्मि यादव, निर्दलीय 12- राकेश कुमार, निर्दलीय 13- कमलकांत शर्मा, निर्दलीय 14- भानु प्रताप सिंह, निर्दलीय 15- मौनी फलाहारी बापू, निर्दलीय मतगणना का ऐसा रहेगा प्रबंध 14 टेबल हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगी 70 टेबलें होंगी ईवीएम से मतगणना के लिए 11 टेबल पोस्टल बैलेट के लिए लगेंगी 5 मतदान केंद्र की पर्चियों का सत्यापन मतगणना के बाद होगा 350 कार्मिक करेंगे मतगणना 10 प्रतिशत कार्मिक रहेंगे रिजर्व विधानसभा क्षेत्रों की ऐसे होगी राउंडवार मतगणना 35 रांउड - मथुरा विस क्षेत्र 32 राउंड - बलदेव विस क्षेत्र 30 रांउड - मांट विस क्षेत्र 29 राउंड - छाता विस क्षेत्र 28 राउंड - गोवर्धन विस क्षेत्र ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।