- होम >>
Mathura: कान्हा की नगरी में श्रद्धालुओं के लिए नहीं हैं व्यवस्थाएं, तपती दोपहर में सड़कों पर समय काटने को मजबूर भक्त
- न्यूज़
- Tuesday | 28th May, 2024
ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
वीकेंड और पर्व के दिनों में श्रद्धालुओं का ये आंकड़ा लाखों में पहुंच जाता है।
शहर में आने वाले श्रद्धालुओं में हर श्रद्धालु गेस्टहाउस में ठहर नहीं सकता।
अधिकतर श्रद्धालु सुबह आकर शाम को दर्शन कर गंतव्य को लौट जाते हैं। तीन से चार घंटे का समय बिताते हैं श्रद्धालु मंदिरों के आसपास हजारों श्रद्धालु जहां भी छांव मिलती है, बैठकर ही तीन से चार घंटे का समय गुजारते हैं।
गुरुवार को जब हमने बांकेबिहारी मंदिर से लेकर प्रेममंदिर तक दोपहर में श्रद्धालुओं की स्थिति देखी तो कहीं बंद दुकानों के नीचे तो कई जगहों पर मंदिर के आसपास जहां भी छांव मिली श्रद्धालु दोपहर का समय मुश्किल से बिता रहे थे। इनकी बनती है जिम्मेदारी ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
मंदिर प्रबंधन पर हर दिन लाखों रुपए का चढ़ावा भी यही भक्त अर्पित करते हैं।
लेकिन, मंदिर प्रबंधन ने ऐसे श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के लिए कोई इंतजाम तक नहीं किए हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।