- होम >>
Mathura: `राधा बने रमेश बाबा करा रहे कृष्ण स्वरूप से चरण सेवा`, वीडियो वायरल होने पर संत समाज में मचा बवाल
- न्यूज़
- Monday | 10th June, 2024
पैर दबाने पर संत समाज में रोष वीडियो में रमेश बाबा राधा बनकर बैठे हैं तथा कृष्ण स्वरूप उनके पैर दबा रहा है।
इसको लेकर ब्रजाचार्य पीठ के प्रवक्ता घनश्यामराज भट्ट ने कहा जिन राधा के नाम पर संत रमेश बाबा को पद्मश्री मिला हो, जिन राधा के नाम पर उन्हें आज ख्याति प्राप्त है, अगर ऐसे संत खुद राधा बनकर कृष्ण स्वरूप बालक से चरण सेवा करा रहे हैं वो बिल्कुल गलत है।
हम सब राधा के उपासक हो सकते हैं, लेकिन राधा नहीं। ये भी पढ़ेंः Sp Singh Baghel: क्यों मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, ये है प्रमुख कारण चरण सेवा पर उठे सवाल ललिता पीठ के पीठाधीश्वर कृष्णा नंद तैलंग ने कहा रासलीला में छोटे बालक राधा-कृष्ण बनकर उक्त लीलाओं का मंचन करते हैं।
लेकिन, जो संत राधा के उपासक हो भला वो कृष्ण स्वरूप से चरण सेवा कैसे करा सकता है। ये भी पढ़ेंः UP Politics: जानिए कौन हैं बीएल वर्मा जो यूपी की ये हॉट सीट गंवाने के बाद भी मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री बने मान मंदिर के सचिव सुनील ने बताया उक्त वीडियो में भक्तों ने बाबा का शृंगार राधा के रूप में कर दिया था।
वैसे भी ब्रज में रासलीला के दौरान कई लीलाएं होती हैं।
बाबा राधारानी अनंत भक्त हैं।
वैसे भी ब्रज में पुरुष तो एक ही है वो कृष्ण बाकी के सब स्त्री है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।