- होम >>
Mudiya Mela: मस्तक पर कस्तूरी तिलक और ठोड़ी पर लाल हीरा...मुड़िया पूर्णिमा पर स्वर्ण शृंगार धारण करेंगे गिरिराजजी
- न्यूज़
- Wednesday | 10th July, 2024
श्रृंगार होगा दिव्य मुकुट मुखारविंद मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने बताया पांच दिवसीय मेला में इस बार प्रभु का दिव्य शृंगार किया जाएगा।
प्रभु के मस्तक पर कस्तूरी तिलक और ठोड़ी पर लाल हीरा सुशोभित होगा।
प्रभु की पोशाक माणिक मोती आदि से सुसज्जित होगी।
सुबह की बेला में प्रभु का पंचामृत अभिषेक होगा तथा शाम की बेला में विभिन्न प्रजाति के सुगंधित पुष्प शृंगार का सौंदर्य बढ़ाएंगे।
प्रभु को रजत पात्र में प्रसाद समर्पित किया जाएगा। दानघाटी मंदिर सेवायत रामेश्वर पुरोहित ने बताया प्रभु का ये दिव्य शृंगार दीपावली, जन्माष्टमी, गोवर्धन पूजा जैसे विशेष अवसरों पर ही धारण कराया जाता है।
प्रभु को रोजाना विभिन्न तरह का प्रसाद समर्पित किया जाएगा। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए जोन में बांटा शहर जिला प्रशासन गोवर्धन का मुड़िया मेला की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर है।
पूरे मेला क्षेत्र को 21 जोन, 62 सेक्टर में बांटा गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।