- होम >>
Nature Walk Path Way: वृंदावन से गोकुल तक 50 करोड़ से बनेगा नेचर वॉक पाथ वे, मथुरा विजन-2030 के तहत होगा पाथ वे का निर्माण
- न्यूज़
- Tuesday | 17th June, 2025

ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने व पर्यावरण संरक्षण के साथ ही तीर्थयात्रियों को सुविधा देने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है।
नेचर वाक पाथ वे वृंदावन से गोकुल के बीच प्राकृतिक सौंदर्य को और निखारेगा।
पाथ-वे के दोनों ओर देशज प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे, जो न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाएंगे बल्कि जैव-विविधता को भी बढ़ावा देंगे।
इसके साथ ही नेचर वाक वे पर फेंसिंग, लाइट्स व शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी।
मथुरा-वृंदावन परिक्षेत्र के विकास के लिए लगभग 30,080 करोड़ रुपये लागत की 195 परियोजनाओं चलाई जा रही हैं।
इसमें से 2,300 करोड़ रुपये की लागत से 23 परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है।
इन्हीं परियोजनाओं के अंतर्गत वृंदावन-गोकुल नेचर वाक पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।