Police Encounter: मथुरा पुलिस ने मार गिराया 50 हजार का इनामी बदमाश मुकेश, लिफ्ट देकर लूटी थी बुजुर्ग महिला की आबरू

25 मई को थाना महावन क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उनके शरीर पर पैर रख कानों के कुंडल, पायल व नाक की नथ लूट ली थी।

इसके बाद आरोपित ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर धमकी देकर फरार हो गया।

आरोपित पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

गुरुवार देर रात महावन, शेरगढ़ पुलिस ने जगदीशपुर अंडरपास यमुना एक्सप्रेसवे पर आरोपित को मुठभेड़ में दबोच लिया।

उसके दोनों पैर में गोली लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

शुक्रवार सुबह 11.20 बजे आरोपित शौच के बहाने पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। दो पुलिसकर्मी हुए थे निलंबित पुलिस की लापरवाही पर एसएसपी ने हेड कांस्टेबल आनंद प्रताप और नेपाल सिंह को निलंबित कर दिया।

वहीं आइजी दीपक कुमार ने आरोपित पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।