कल श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह दस बजे से जन्माष्टमी के आयोजन होंगे शुरू, 1008 कमल पुष्प से ठाकुरजी का किया जाएगा आह्वान

संक्षेप:

  • सुबह दस बजे से जन्माष्टमी के आयोजन होंगे शुरू
  • जन्म महाअभिषेक का कार्यक्रम रात 11 बजे से होगा शुरू
  • 1008 कमल पुष्प से ठाकुरजी का किया जाएगा आह्वान

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर प्रात: 10 बजे से जन्माष्टमी के आयोजन शुरू हो जाएंगे। यहां श्रीराधाकृष्ण के श्रीविग्रह के समझ श्रीकीर्ति किशोरी भजन प्रस्तुत करेंगी। जन्म महाअभिषेक का कार्यक्रम रात 11 बजे श्रीगणेश नवग्रह आदि पूजन से शुरू होगा। 

1008 कमल पुष्प से ठाकुरजी का किया जाएगा आह्वान

इसके बाद 1008 कमल पुष्प से ठाकुरजी का सह्स्त्रार्चन करते हुए आह्वान किया जाएगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में ढोल नगाड़े, झांझ-मजीरे बजेंगे। हरि बोल के शंखनाद के साथ आरती शुरू होगी। इसका सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से बाहर भी कई स्क्रीन लगाई गई हैं।

ये भी पढ़े : श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय हुई तय, 6 मई को सुबह ठीक इतने बजे खुलेंगे कपाट


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles