- होम >>
कथावाचक प्रदीप मिश्रा के विरोध में उतरे ब्रज मंदिरों के सेवायत, रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
- न्यूज़
- Thursday | 13th June, 2024
क्या है प्रदीप मिश्रा का विवादित बयान उन्होंने ये भी कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के साथ राधारानी का विवाह नहीं हुआ।
उनका विवाह तो छाता के अनय घोष के साथ हुआ था।
उनके इस कथन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
इसे लेकर संत-महंत और मंदिर के सेवायतों में जबरदस्त विरोध है। पिछले दिनों बरसाना में सेवायतों ने बैठक कर प्रदीप मिश्रा को माफी मांगने को सात दिन का समय दिया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। बुधवार को ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के मृदुलकांत शास्त्री, आचार्य रमाकांत गोस्वामी, दाऊ जी मंदिर के रिसीवर रामकटोर पांडेय, किशोरी गोस्वामी, विनय त्रिपाठी, हरिमोहन गोस्वामी, कपिल चतुर्वेदी, मुनीष शर्मा, संजय दीक्षित, पूर्ण प्रकाश कौशिक आदि दो दर्जन से अधिक मंदिरों के सेवायत और गोस्वामी समाज के लोगों ने एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को शिकायती पत्र दिया।
उन्होंने प्रदीप मिश्रा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
जांच के बाद कार्रवाई होगी। बता दें कि प्रदीप मिश्रा के कथन पर राधारानी के अनन्य भक्त वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज भी रोष प्रकट कर चुके हैं।
रमेश बाबा के राधा बनने पर मान मंदिर सेवा संस्थान ने मांगी क्षमाब्रज के संत रमेश बाबा द्वारा राधारानी के स्वरूप में कृष्ण स्वरूप बालक से पैर दबाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शुरू हुए विवाद में मान मंदिर सेवा संस्थान ने क्षमा मांगी है। पद्मश्री संत रमेश बाबा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।