- होम >>
गल्ला व्यापारी ने सुनाई Apache बाइक वाले लुटेरों की कहानी, पुलिस को क्यों नहीं हो रहा यकीन, जानें पूरा मामला
- न्यूज़
- Tuesday | 28th May, 2024
राजू ने रकम वाला थैला अपनी मोटरसाइकिल के हैंडल कर लटका रखा था।
महावन थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनगर रोड पर मां चंद्रावली मंदिर के समीप उन्हें पीछे से अपाचे मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोकने का इशारा किया। अनहोनी की आशंका को देख राजू ने अपनी मोटरसाइकिल नहीं रोकी।
इस पर अपाचे सवारों ने उनकी बाइक में कट मार दिया, जिससे वह गिर पड़े। नकाबपोश एक बदमाश ने राजू की कनपटी पर तमंचा तान दिया।
बदमाशों के साथी ने मोटरसाइकिल पर टंगे रुपयों से भरा थैला उतार लिया।
इसके बाद दोनों बदमाश महावन की ओर भाग गए। राजू ने बताया, सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी की।
थाने में प्रार्थना पत्र दिया, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को राजू फिर थाने पहुंचा और पुन: प्रार्थना पत्र दिया।
सीओ महावन भूषण वर्मा ने बताया लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।