- होम >>
ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु: भोग में विशेष ठंडाई और शरबत के साथ खरबूजा अर्पित
- न्यूज़
- Monday | 17th June, 2024
फूल बंगला देखकर उत्साहित हुए भक्त रविवार को गंगा दशहरा पर आराध्य के दिव्य दर्शन के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए फूलबंगला की एक झलक पाने काे श्रद्धालु उतावले नजर आए।
शाम को जैसे ही मंदिर के पट खुले श्रद्धालु दिव्य फूलबंगला में विराजित आराध्य बांकेबिहारी की झलक पाकर आनंदित हो उठा। ये भी पढ़ेंः Agra: बिना मुहुर्त राम मंदिर के शिलान्यास से मिली चुनावों में हार, बीजेपी की पराजय पर शंकराचार्य का बड़ा बयान मंदिर में उमड़ रही है भीड़ दिव्य और भव्य फूलबंगला में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी की झांकी श्रद्धालुओं को आनंदित कर रही थी।
मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ का दबाव बनना शुरू हो गया है।
भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने में सुरक्षागार्ड और पुलिसकर्मियों को जमकर पसीना बहाना पड़ा। ये भी पढ़ेंः बरेली में खाकी पर लगा दाग; एसी-फ्रिज के बाद होम थिएटर...खुल गई सीओ लाइन के भ्रष्टाचार की पोल ठाकुर राधासनेहबिहारी मंदिर में बंगला में पतंगों का प्रयोग गंगा दशहरा पर ठाकुर राधासनेहबिहारी मंदिर में बंगला में पतंगों का प्रयोग किया गया था।
देसी विदेशी फूलों से सजे दिव्य फूलबंगला में पतंगें सजाई गईं थी।
मान्यता है गंगा दशहरा पर जब वृंदावन में पतंग उड़ाने का प्रचलन प्राचीन है, तो आराध्य भी पतंग उड़ाते हुए भक्तों को दर्शन दे रहे थे। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।