- होम >>
पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी तांत्रिक के पास पहुंची, धोखा मिला तो आई वापस, घरवाले को सुनाया दुखड़ा, और फिर…
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
यह है मामला कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग निवासी पंकज अग्रवाल ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में वर्तमान में गोपाल खार हनुमान निकेतन सीके पब्लिक स्कूल के समीप रहने वाले रामनिवास दास व उसके साथी जितेंद्र पर पत्नी व बेटी पर काला जादू करने व कुछ खिलाकर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। आरोप ये भी है कि करीब 35 हजार रुपये अब तक महिला से आरोपियों ने ठग लिए हैं।
इसके लिए पीड़ित ने पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य भी दिए थे। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जब जानकारी की, तो मामला सच पाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
दोनों मूलरूप से जिला गाजीपुर के थाना नंदगंज के गांव अगस्ता सलामतपुर निवासी हैं। यह भी पढ़ें: 12 लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला डंपर चालक गिरफ्तार, पुलिस से बोला- वो मुझे जरा नींद की झपकी आ गई थी ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।