पेपर लीक कांड की आरोपी टीचर शम्मी बिश्नोई बरसाना की गोशाला से ग‍िरफ्तार, कृष्ण भक्त बनकर मथुरा आई थी राजस्थान पुलिस

कई द‍िनों से डेरा डाले थी पुल‍िस  पुलिस को उसके दो माह से बरसाना में होने की जानकारी मिली।

एसआइ परमीत चौहान, सरोज और कॉन्‍स्टेबल झूमरराम बरसाना पहुंचे।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कई दिन यहां डेरा डालकर आश्रम और मंदिर खंगाले।

एक दिन उसकी श्रीमाता जी गोशाला के पास मोबाइल की लोकेशन मिली।

तीन दिन पहले शाम को गायों की निकलने वाली यात्रा में शम्मी उनकी आरती कर रही थी।

पुलिस ने उसे पकड़ लिया। क‍िराए का कमरा लेकर रह रही थी शम्‍मी   शम्मी ने पुलिस को बताया कि वह यहां छह हजार रुपये प्रतिमाह में किराए का कमरा लेकर रह रही थी।

बरसाना के कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि उन्हें राजस्थान पुलिस द्वारा दबिश या फिर किसी शिक्षिका को गिरफ्तार करने की सूचना नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें: साकार विश्व हरि का गला काट कर लाओ, 11 लाख का इनाम पाओ; किसने जारी किया ये तुगलकी फरमान- 121 की जान गई… यह भी पढ़ें: Lucknow News: छात्रा ने बात करने से मना किया तो युवक ने फेंका तेजाब, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा; पैर में लगी गोली ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।