मेरठ: संस्कृत में छपा शादी का कार्ड, बटोर रहा है सुर्खियां

संक्षेप:

  • संस्कृत भाषा को बचाने के लिए एक युगल की पहल
  • संस्कृत भाषा में छपवाए शादी के कार्ड
  • 16 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे अर्जुन-मीनाक्षी

मेरठ: संस्कृत भाषा को बचाने के लिए मेरठ शहर के एक युगल ने अनोखा कदम उठाया है। संस्कृत शिक्षक अर्जुन और मीनाक्षी ने अपने विवाह में केवल मंत्रोच्चारण नहीं, बल्कि स्वागत, मेन्यू, प्लेकार्ड्स भी संस्कृत में तैयार करवाएं। 16 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने वाले अर्जुन-मीनाक्षी ने संस्कृत में ही निमंत्रण कार्ड बांटे। दरअसल, मुजफ्फरपुर निवासी अर्जुन का विवाह, मेरठ मुल्तान नगर की मीनाक्षी के साथ हुआ। अर्जुन संस्कृत भारती के प्रचारक व निजी विद्यालय में संस्कृत शिक्षक हैं। बनारस संपूर्णानंद विवि से शास्त्री की शिक्षा लेकर मेरठ कॉलेज से अर्जुन ने एमए किया। उनके दोस्त नील कमल ने ही यह रिश्ता तय कराया। निजी विद्यालय में संस्कृत की शिक्षिका मीनाक्षी नीलकमल की छात्रा हैं।

अर्जुन कहते हैं संस्कृत महज एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कार है। हमारी संस्कृति का अंग है इसलिए हमने तय किया कि हम संपूर्ण विवाह कार्यक्रम संस्कृत में संपन्न कराएंगे। वर-वधू के इस निर्णय को दोनों परिवारों ने सराहा। दोनों पक्षों ने निमंत्रण पत्र संस्कृत में प्रकाशित कराकर बांटे। बारात के स्वागत में स्वस्ति वाचन हुआ। हर किसी ने धोती-कुर्ता पहना और महिलाओं ने परंपरागत परिधान साड़ी पहनी।

मीनाक्षी ने बताया कि सीमित खर्च में पूरा विवाह कराया जाएगा। आरजी कॉलेज में संस्कृत की एचओडी डॉ. पूनम लखनपाल एवं संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाचस्पति ने भी इस विवाह आयोजन पर सहमति जताई। दोनों गुरुजनों के मत से यह आयोजन संस्कृत में हुआ, ताकि संस्कृत को प्रचार-प्रसार मिले। युवा पीढ़ी संस्कृत व संस्कृति का महत्व समझे। शादी बागपत रोड स्थित कृष्णा प्रधान फॉर्म हाउस में होगी।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles