चार शादियां करने वाला फौजी गिरफ्तार, दूसरी पत्नी ने तीसरी पत्नी के साथ पकड़ा रंगे हाथ

संक्षेप:

  • दूसरी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा तब खुला राज।
  • फौजी राजस्थान में सेना में क्लर्क है।
  • धोखा देकर करता रहा शादी। 

मेरठ- चार शादियां करने वाले सैन्यकर्मी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हैदराबाद से आई दूसरी पत्नी ने उसे तीसरी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ा तब जाकर उसकी चार शादियों का राज खुला।

पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार राजस्थान में सेना में क्लर्क है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी में रह रहा है। उसने चार शादियां कर रखी हैं। पहली पत्नी का नाम मोनिका और तीसरी का नाम चांदनी अंसारी है। शुक्रवार को दूसरी पत्नी हैदराबाद से मेरठ पहुंची। कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में तीसरी बीवी के साथ रह रहे मनीष को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस पर मनीष ने तीसरी पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की पिटाई कर दी। हंगामा होता देखकर दोनों को पुलिस कंकरखेड़ा थाने ले आई। इसके बाद थाने में भी हंगामा हुआ। दूसरी पत्नी का कहना है कि 2015 में मनीष ने उससे मंदिर में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। काफी समय से मनीष गायब था। 

धोखा देकर करता है शादी
दूसरी पत्नी ने कहा कि मेरा पति मनीष धोखेबाज और अय्याश है। पहले पहली पत्नी को धोखा दिया। झूठ बोलकर 2015 में उससे दूसरी शादी की। अब उसे भी धोखा देकर तीसरी पत्नी के साथ मेरठ में रहने लगा। उसने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर इंसाफ की मांग की है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


समाज में रहने का हक नहीं
थाने में दूसरी पत्नी ने कहा कि मनीष ने चार महिलाओं की जिंदगी बर्बाद की। शादीशुदा होने के बावजूद झूठ बोलकर उसने शादियां कीं। ऐसे व्यक्ति को समाज में रहने का कोई हक नहीं है। उसे बड़ी से बड़ी सजा मिलनी चाहिए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles