Kedarnath Dham Cloud Burst: `दहशत में जागकर काटी रात, दो KM का रास्ता आठ घंटे में हुआ पूरा`, मेरठ के परिवार ने बताई आपबीती

बादल फटने से ढह गए पुल प्रभातनगर निवासी यश गुप्ता पांच अन्य साथियों के साथ केदारनाथ गए थे।

उन्होंने बताया कि बादल फटने के बाद कई पुल ढह गए और सड़क का पता नहीं है।

बड़ी संख्या में लोग फंसे हैं।

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कोई मदद नहीं की।

शुक्रवार को दोपहर में हरिद्वार पहुंचकर स्वजन से बात की। अभी भी फंसे हैं मेरठ के लोग मेरठ के सात लोगों का एक ग्रुप उन्हें रास्ते में मिला था।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के भांजे यश गुप्ता के साथ बुढ़ाना गेट के हर्षित बंसल, यश बंसल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के देव ठाकुर, सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी निवासी यमन चौधरी, गंगानगर निवासी आकाश वर्मा भी साथ गए थे।

यश के अनुसार, वहां मेरठ के 30 लोगों के फंसे होने की संभावना है। ये भी पढ़ेंः Kedarnath Dham: बादल फटने से भयंकर तबाही, पैदल मार्ग 13 स्थानों पर बंद; खुलने में लग सकता है एक हफ्ता फोन कर बताया हाल, अब स्वजन कर रहे इंतजार खरखौदा क्षेत्र के गांव पांची निवासी सूरज अपने साथी रोहित और गौरव के साथ 29 जुलाई को केदारनाथ धाम गए थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।