Meerut News : 119 साल पुरानी मेरठ की रामलीला का मंचन होगा एक अक्टूबर से, पहली बार नारद मोह की जगह सती मोह...

- रावण दहन जीमखाना मैदान में भी होगा।

(विजयदशमी पर अभी तक केवल रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड पर ही होता था।) - भरत मिलाप का मंचन घंटाघर व शारदा रोड दोनों जगह पर होगा।

- रामलीला मंचन में तकनीकी उपकरणों की सहायता से हनुमान जी उड़ते हुए प्रतीत होंगे।

- मंच के उपर लगभग 35 फीट की ऊंचाई से ब्रह्मा, विष्णु, महेश आशीर्वाद व पुष्प वर्षा करेंगे। भरत मिलाप के रूट बदलने पर विवाद शहर रामलीला कमेटी ने रविवार को रसीद पूजन कार्यक्रम के साथ ही रामलीला मंचन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया।

इसमें 14 अक्टूबर को भरत मिलाप व उसकी शोभायात्रा शिव पैलेस शारदा रोड पर निर्धारित की गई है।

इस बात को लेकर वार्ड 78 के भाजपा पार्षद संदीप गोयल रेवड़ी समेत विशाल बिंदल व अन्य लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि परंपरागत रूप से भरत मिलाप का मंचन हर साल घंटाघर पर होता है और पुराने शहर में इसकी परंपरागत शोभायात्रा निकलती है।

उन्होंने नये रूट का विरोध करते हुए पुरानी व्यवस्था को ही लागू करने की मांग की।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।