- होम >>
Meerut News: दो साल पहले मिली जीत हार में बदली, इस क्षेत्र में 28 हजार वोटों के घाटे में भाजपा
- न्यूज़
- Wednesday | 5th June, 2024
15-15 चक्र में दोनों को बढ़त दक्षिण विधानसभा सीट की मतगणना कुल 30 चक्र में हुई।
इनमें भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा दोनों को 15-15 चक्र में बढ़त मिली।
नौवें-10वें और 15-16वें चक्र में सुनीता वर्मा को एकतरफा वोट मिले।
इन चारों चक्रों में 41 हजार से अधिक वोटों में सपा को 40 हजार से अधिक वोट मिले। पिछले लोकसभा सीट पर सपा-असपा के गठबंधन के बाद दलित-मुस्लिम के मत एकतरफा पड़े थे जिसका पूरा लाभ गठबंधन को मिला था।
इसके साथ ही कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा था।
इस बार भाजपा-रालोद गठ़बंधन मिलकर भी दक्षिण के मतदाताओं को विकास के नाम पर रिझा नहीं सकी।
जबकि इसी विधानसभा क्षेत्र में एक्सप्रेसवे भी है और रैपिड रेल भी तेजी से आगे बढ़ रही है। नहीं बचा सके दक्षिण का गढ़ भाजपा ने 2014 में 23,337 के अंतर से दूसरे स्थान पर रही बसपा को हराया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।