Meerut News: मेरठ में 10 दिन बाद पटरी पर लौटा जनजीवन, इंडस्ट्री में आया कच्चा माल, भैसाली बस अड्डा खुला

ये भी पढ़ेंः यूपी में बनेगा तीसरा एक्सप्रेस-वे: डेढ़ घंटे में आगरा से ग्वालियर का सफर, 4263 करोड़ रुपये से होगा निर्माण भैंसाली अड्डे से बसों का संचालन शुरू आठ दिन बाद भैंसाली अड्डे से बसों का संचालन पूर्ववत आरंभ हो गया।

सोहराब गेट डिपो से इस अड्डे पर बसें वापस लौट आई है।

आसपास के राज्यों से बसें रात को भैंसाली अड्डे पर आई और सवारियां बैठाकर गतंव्य की ओर रवाना हुई। 25 जुलाई को कांवड़ यात्रा के कारण भैंसाली अड्डे से बस संचालन बंद कर दिया गया था।

दिल्ली-देहरादून बाईपास पर बागपत और शामली जाने वाली बसों के लिए अस्थायी बस अड्डे बनाए गए थे।

वहीं सोहराब गेट अड्डे से बसों का संचालन होने और रूट डायवर्ट होने से दिल्ली, मुजफ्फरनगर, लखनऊ के लिए जाने के लिए यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया देना पड़ रहा था।

दिल्ली के लिए बसें हापुड़ होते हुए जा रही थी, जिससे छह किलोमीटर अधिक सफर तय करने के कारण किराया आठ रुपये बढ़कर 162 रुपये देना पड़ रहा था। यात्रियों को देने पड़े थे अधिक रुपये इसी तरह वाया बिजनौर जाने के कारण मुजफ्फरनगर के लिए 23 रुपये अधिक देने पड़ रहे थे।

सोहराब गेट से सामान्य रूप से 221 बसें संचालित होती हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।