- होम >>
Meerut News: यह सरकारी स्कूल अनूठा है, यहां स्मार्ट क्लास में पढ़ते हैं बच्चे...शिक्षक ने पलटी विद्यालय की काया
- न्यूज़
- Wednesday | 21st August, 2024
यूं हुई स्कूल में बदलाव की शुरूआत सहायक अध्यापक अजय कुमार ने स्कूल में अक्टूबर-2018 में कार्यभार ग्रहण किया था।
इसके बाद से ही वे दिन-रात स्कूल की कायापलट करने में दिन-रात जुट गए।
पूर्व प्रधान अरुण कुमार से विशेष अनुरोध कर सबसे पहले अपने स्कूल की बाउंड्रीवाल करायी।
शौचालय का निर्माण, मिट्टी भराव के साथ मुख्य गेट लगवाया।
वहीं, वर्तमान ग्राम प्रधान डा. शिवदत्त से विशेष आग्रह करके कमरों में टाइल्स एवं आधारशिला लैब बनवायी तथा इंटरलॉकिंग करायी। स्कूल परिसर में तीन आकर्षक पार्क यही नहीं स्कूल परिसर में तीन पार्कों को आकर्षक लुक के साथ विकसित करने की जिम्मेदारी स्वयं निजी खर्च पर अजय कुमार ने संभाली।
जिसमें कक्षा एक के कमरे का जीर्णोद्धार, वॉल पेटिंग, फर्नीचर, स्मार्ट टीवी, वॉटर कूलर, छह पंखे तथा इनवर्टर लगवाया।
वहीं, वर्ष-2018 एवं 2024 में पूरे स्कूल की वॉल पेटिंग करायी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।