- होम >>
Meerut University: कल से शुरू होंगी बीएड परीक्षाएं, अचानक बदले कॉलेजों के केंद्र, एडमिट कार्ड के लिए दिए ये निर्देश
- न्यूज़
- Wednesday | 15th May, 2024
, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीएड कालेजों की प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 16 मई को शुरू हो रही हैं।
उक्त परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने मंगलवार को छह कालेजों के परीक्षा केंद्र बदले गए हैं।
इसमें ट्राइडेंट कालेज आफ एजुकेशन परतापुर से छह कालेजों के परीक्षार्थियों को संबद्ध किया गया है।
इनमें ट्राइडेंट कालेज के अभ्यर्थियों के साथ ही वन दुर्गा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट भूड़बराल, पंचवटी इंस्टीट्यूट घाट रोड, प्रेसीडेंसी कालेज शताब्दी नगर, इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज काशी और एकलव्य कालेज आफ एजुकेशन मोहिउद्दीनपुर के छात्र अब ट्राइडेंट कालेज में परीक्षा देने जाएंगे।
इन छह कालेजों के अभ्यर्थी बीएड परीक्षा के लिए अपने संशोधित एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट से दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं।
बदले परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को संशोधित एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा देने पहुंचना है। ये भी पढ़ेंः Weather Update: यूपी के 50 से अधिक जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, आगरा में 45 डिग्री पहुंच सकता है तापमान ये भी पढ़ेंःपहचानिए कहीं इंजेक्शन वाला तरबूज तो नहीं खा रहे, आसान तरीके से करें जांच, मुरादाबाद की मंडी में हैरान हुए दुकानदार 16 मई को शुरू होंगी बीएड परीक्षाएं बीएड की परीक्षाएं 16 से शुरू होकर 31 मई और बीएड स्पेशल परीक्षाएं 10 जून तक चलेंगी।
इस बाबत 91 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।