UP News: नियमों के खिलाफ चल रहा था ओयाे होटल… सील होने के बाद भी तीन जोड़े मिले, मचा हड़कंप

यह है पूरा मामला मध्य गंग नहर पुल के पास स्थित ओयो की फ्रेंचाइजी पर चल रहे होटल क्राउन प्लाजा पर आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत पर शनिवार को एसडीएम अंकित कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा छापामारी की गई थी।  छापे दौरान बगैर रजिस्ट्रेशन के दो जोड़े मिले थे जो आसपास गांव के थे और स्कूल की ड्रेस भी बैग में मिले थे, जिन्हें चेतावनी देकर भेज दिया गया था।

रजिस्टर में भी एंट्री में अनियमितता मिलने और कागजात नहीं दिखाए जाने पर उक्त होटल को पर सील लगा दी थी।  सोमवार को उक्त होटल के पुन: चलाने की सूचना पर एसडीएम अंकित कुमार व नायब तहसीलदार अंकित तोमर व इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर सिंह मय फोर्स पहुंचे और चलता मिला और उसमें तीन जोडे़ भी मिले।  पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को देखकर हड़कंप मच गया और भाग खड़े हुए।

पुलिस ने बिल्डिंग की मुख्य दरवाजे को बंद कर सील कर दिया।

वहीं एसडीएम ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।