- होम >>
UP News: मां ने किया दस बीघा जमीन का सौदा… बेटे ने मार डाला, कहा- बहन के इशारों पर चल रही थी
- न्यूज़
- Saturday | 18th May, 2024
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नामजदगी के आधार पर पुलिस ने अनिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
उसने चंद घंटों की पूछताछ में मां ईलमकौर की गला दबाकर हत्या करना कबूल कर लिया। अनिल ने बताया कि पिता पदम सिंह की की मौत के बाद मां ईलमकौर के नाम पर 14 बीघा जमीन आ गई थी।
मां ने चार बीघा जमीन सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी को 40 लाख बेच दी।
उक्त रकम से ईलमकौर ने बेटी बबीता को 35 लाख की रकम दी।
पांच लाख रुपये अनिल को दिए, जिससे अनिल ने अपनी बेटी की शादी कर दी। अनिल ने किया था जमीन बेचने का विरोध उसके बाद बबीता दस बीघा जमीन को बेचने के लिए भी गाजियाबाद से ग्राहक लेकर आई थी।
तब अनिल ने जमीन बेचने का विरोध किया, जिस पर ईलमकौर ने अनिल को धमकी देते हुए कहा कि उसके हाथ कटौरा देखकर भीख मांगने लायक कर देगी। इसी से क्षुब्ध होकर अनिल ने मां ईलमकौर की गला दबाकर हत्या कर दी।
उसके बाद पुलिस ने बचने के लिए नाटक करता रहा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।