अग्निवीरों के लिए खुशखबरी… सेना में रहने के साथ मिलेगी डिग्री, इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया विशेष पाठ्यक्रम

सोमवार को मेरठ कॉलेज स्थित इग्नू सेंटर में पहुंचे इग्नू के नोएडा क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि सभी पाठ्यक्रम एप्लाइड स्किल के हैं, जिनमें अग्निवीरों को किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता विकसित करने में मददगार साबित होंगे।

सभी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम होंगे और हिंदी व अंग्रेजी मीडियम में पढ़ने का अवसर मिलेगा।

पाठ्य सामग्री प्रिंट व डिजिटल दोनों में मिलेगी। पांच तरह के पाठ्यक्रम हो रहे शुरू अग्निवीरों के लिए स्नातक स्तर के पांच पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं।

इनमें तीन बीए और एक-एक बीकॉम व बीएससी के हैं।

इनमें बीएएस-बैचलर ऑफ आर्ट्स एप्लाइड स्किल, बीएएएसटीएम-बैचलर ऑफ आर्ट्स एप्लाइड स्किल टूरिज्म मैनेजमेंट, बीएएएसएमएसएमई-बैचलर ऑफ आर्ट्स एप्लाइड स्किल माइक्रो, स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज, बीएससीएएस-बैचलर ऑफ साइंस एप्लाइड स्किल और बीकॉमएएस-बैचलर ऑफ कामर्स एप्लाइड स्किल पाठ्यक्रम शामिल हैं।  सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की योग्यता 12वीं उत्तीर्ण है।

अग्निवीरों को चार वर्ष की सैन्य सेवाओं के बाद कक्षा 12वीं व उसके समकक्ष प्रमाण पत्र मिलेगा जो उच्च शिक्षा के लिए देश के हर शिक्षण संस्थान में मान्य होगा। इग्नू शुरू कर रहा एमएससी पाठ्यक्रम डाॅ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि मेरठ कॉलेज के इग्नू सेंटर सहित अन्य जगहों पर इग्नू की ओर से एमएससी पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

इनमें एमएससन एनवायरनमेंटल स्टडीज, एमएससी इन फैमिली काउंसलिंग एंड थेरेपी कोर्स भी शुरू होंगे।  इनके अलावा छह एमएससी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।