- होम >>
निर्दोष लोगों को गोलियों से भूना जा रहा है...प्रदेश में गुंडाराज कायम, चंद्रशेखर का एलान पंचायत कर मांगेंगे इंसाफ
- न्यूज़
- Monday | 1st July, 2024
एक सप्ताह पूर्व निवाड़ी थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव के जंगल में बाग में पानी चलाने के विवाद में रात के समय गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी ठेकेदार पप्पू व उसके पुत्र शहनवाज उर्फ राजा और चांद को गोली मार दी थी।
गंभीर रूप से घायल पप्पू व उसके पुत्र शहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई थी।
जबकि दूसरा पुत्र चांद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोलीकांड की निंदा घटना को लेकर रविवार को आसपा अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
यहां उन्होंने गोली कांड की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है।
अपराधियों को प्रदेश सरकार व प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।
जिसके चलते तीन निर्दोष लोगों को गोलियों से भून दिया गया।
प्रदेश में अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं और लोगों को इंसाफ के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है। ये भी पढ़ेंः अनोखी है दिल्ली की मुस्कान की लव स्टोरी; प्यार की राह में मजहब आया तो अपनाया हिंदू धर्म, खुशी बनकर लिए सात फेरे ये भी पढ़ेंः Weather Update; यूपी के आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट एनएसए के तहत करें कार्रवाई चंद्रशेखर ने कहा, कि हम सरकार से मांग करते हैं कि गोली कांड के आरोपितों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए और इनकी संपत्ति को कुर्क किया जाए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य मेरठ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।