भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बिजली की बढ़ी दरों के साथ मनमानी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
- न्यूज़
- Friday | 19th July, 2019
मिर्जापुर।
प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
इससे पूर्व दोपहर में पैदल जुलूस निकालकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। पार्टी के जिला मंत्री अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद बिना घोषणा किए बिजली की दरों में अब तक ढाई सौ प्रतिशत की वृद्धि की जा चुकी है।
प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ाए जाने का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
इस प्रस्ताव के लागू होने से किसानों के लिए समस्या उत्पन्न होगी।
मांग की कि प्रस्तावित बिजली दरों की वृद्धि फौरन वापस ली जाए, उपभोक्ताओं को गलत तरीके से गणना कर बढ़े हुए बिल भेजना बंद किया जाए।
बिजली दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर सख्ती से रोक लगाया जाए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।