Monsoon: मुरादाबाद में झमाझम बारिश के आसार से किसानों के चेहरे खिले; रामगंगा में बढ़ा पानी, लकड़ी का पुल बहा

आने वाले दिनों में पांच जुलाई तक झमाझम वर्षा होने की उम्मीद है।

इससे किसानों को भी राहत मिलेगी।

पिछले दिनों हुई वर्षा के बाद से किसानों ने धान रोपाई की तैयारी शुरू कर दी थी।

जिनकी धान की पौध तैयार हो चुकी है वह अब अगली वर्षा में रोपाई शुरू कर देंगे।

अगैती धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। ये भी पढ़ेंः UP Politics: कौन हैं बहोरन लाल मौर्य, जिन्हें भाजपा ने घाेषित किया है MLC प्रत्याशी; एक बार रह चुके हैं मंत्री रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में पिछले दिनों से हो रही बारिश के चलते रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

नौ हजार क्यूसेक पानी आने से बगला गांव के पास रामगंगा पर पैदल आवागमन के लिए बना पुल बह गया है।

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ये भी पढ़ेंः Agra News: नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेश गाेयल का निधन, कार में अचानक बिगड़ी थी तबीयत मुरादाबाद में जिगल कॉलोनी, बगला गांव, दसवां घाट के लोगों ने रामगंगा के दूसरे छोर पर जाने के लिए लकड़ी का पुल बना है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।