UP Politics : मतदान से पहले जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए सपा नेता ने गोली मार कर ली आत्महत्या, यह है पूरा मामला

कुछ देर बाद नौकर ने कमरे को खटखटाया।

कोई आवाज नहीं आने पर पैर मारकर दरवाजा खोला।

सामने बेड पर वह खून में लथपथ पड़े थे।

पुलिस मानसिक अवसाद के साथ प्रापर्टी में नुकसान व घरेलू विवाद आदि के बारे में भी जानकारी कर रही है।

हालांकि, स्वजन घरेलू विवाद से इन्कार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार से रहे दूर पंचायत चुनाव में पार्टी में गुटबाजी के चलते उनके साले जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर उन्हें (डीपी यादव) को जिम्मेदारी दी गई थी।

लोकसभा चुनाव में उन्होंने डा. एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाने का विरोध किया था।

वह रुचि वीरा के प्रचार में भी शामिल नहीं हुए। इसकी शिकायत पर सपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें आठ अप्रैल को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर फिर से जयवीर सिंह को जिले की जिम्मेदारी सौंप दी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।