- होम >>
`अतिक्रमण नगर निगम से पूछकर किया था क्या?`, ये सवाल पूछने पर भड़के अफसर; यूपी में कई मकानों पर चलाया बुलडोजर
- न्यूज़
- Wednesday | 29th May, 2024
नगर आयुक्त ने अतिक्रमण को लेकर जारी किया था रोस्टर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने शहर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर रोस्टर जारी किया था।
उसी के अनुसार प्रतिदिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है।
हर दिन की रिपोर्ट नगर आयुक्त ले रहे हैं।
अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार के निर्देशन के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत कोहिनूर तिराहा तक करीब 60 से अधिक लोगों का अतिक्रमण हटाया गया।
नगर निगम की ओर से साक्ष्य बनाए रखने को अतिक्रमण की पूरी वीडियो ग्राफी कराई जा रही है और फिर ध्वस्त किया जा रहा है।
लोगों का विरोध था कि बिना नोटिस के अतिक्रमण क्यों तोड़ा जा रहा।
इस पर अफसरों का जवाब था कि अतिक्रमण नगर निगम से पूछकर किया था क्या? नगर निगम रोस्टर के हिसाब से निरंतर उद्घोषणा करा रहा है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।