आला अधिकारियों को मंडलायुक्त ने भेजे हैरान करने वाले मैसेज, मची खलबली; पर फिर कुछ और ही निकली सच्चाई

मामले की जानकारी पर सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर और प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा मंडलायुक्त के पास पहुंचे।

स्क्रीन शाट की प्रारंभिक जांच करने पर पता लगा कि 764*****62 मोबाइल नंबर से वाट्सएप पर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की डीपी व नाम की फर्जी आइडी बनाई गई है।

इसी नंबर के माध्यम से मैसेज भेजे जा रहे हैं।

जिस नंबर से फर्जी आइडी बनी है वह काजीवरिया, थाना जाले जिला दरभंगा, बिहार राज्य का है।

पुलिस के आला अफसरों में मची खलबली वाट्सएप पर लोगों से रुपयों और अन्य चीजों की मांग की गई है।

मंडलायुक्त के नाम से वाट्सएप पर बनी फर्जी आइडी से रुपये मांगे जाने की खबर से पुलिस के आला अफसरों में खलबली मची हुई है।

प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि मंडलायुक्त की वाट्एसप पर फर्जी आइडी बनाने के नाम में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।