- होम >>
पैसा नहीं बनेगा बेड़ी, आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर भी लड़कियों को यहां मिलेगा एडमिशन; यूपी के इस जिले ने निकाला तोड़
- न्यूज़
- Friday | 7th June, 2024
जिले में नौ कस्तूरबा विद्यालय संचालित जिले में नौ कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं।
इन विद्यालयों को एनआइओएस के शैक्षणिक सामुदायिक पाठ्यक्रमों से जोड़ने के निर्देश हैं।
ओपन स्कूल के प्रतिनिधि स्कूलों में जाकर छात्राओं को अपने कोर्स और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। पास आउट छात्राओं के भी प्रवेश तय कराए जाएंगे।
उन्हें कक्षा दस और 12वीं में प्रवेश दिलाया जाएगा।
बीएसए अजीत सिंह ने बताया कि सभी बीईओर और प्रधानाचार्यों से भी छात्रों को एनआइओएस के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, एनआइओएस की ओर से ही प्रतिनिधि स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं में पढ़ाई का महत्व बताने के साथ ही उन्हें इस बोर्ड की जानकारी देंगे और दसवीं की परीक्षा के लिए नवीं कक्षा में उनका पंजीकरण कराएंगे।
इसके अलावा जुलाई से कुंदरकरी के कस्तूरबा विद्यालय में ही छात्राओं के हित में दसवीं तक की कक्षाएं संचालित करने की तैयारी है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।