- होम >>
मुरादाबाद में तीन तलाक के दो मामले; किसी का पति करता है अप्राकृतिक कृत्य, तो जेठ की अश्लील हरकतों का विरोध करने पर छोड़ा
- न्यूज़
- Sunday | 26th May, 2024
सीओ के आदेश पर केस दर्ज पीड़िता ने सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर से मिलकर अपना दर्द सुनाया।
सीओ के आदेश पर महिला थाने में आरोपित पति, जेठ जेठानी, नंद और नंदोई के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम की धाराओं के साथ दहेज उत्पीड़न, जेठ के अश्लील हरकतें करने और मारपीट किए जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है। ये भी पढ़ेंः UP News: ई-रिक्शा में कुछ ऐसा ले जा रहा था युवक कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं की पड़ गई नजर, और फिर...आ गई पुलिस पति ने अप्राकृतिक कृत्य किया थाना मुगलपुरा क्षेत्र की युवती का निकाह बिलारी के राजा का सहसपुर निवासी युवक के साथ हुआ था।
निकाह के बाद से ही उसे कम दहेज लाने के लिए परेशान किया जाने लगा।
आरोप है कि पति ने अचानक मायके से डेढ़ लाख रुपये लाने की मांग शुरू कर दी।
मांग पूरी नही हुई तो पति लुकमान ने उसे शारीरिक पीड़ा देनी शुरू कर दी।
उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। ये भी पढ़ेंः Weather News: सावधान बरेली मंडल सहित 41 जिलों में हीट वेब का येलो अलर्ट, दो डिग्री तापमान और बढ़ने से पड़ेगी भीषण गर्मी सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महिला थाने में इस मामले में पति, सास, जेठ, नंद सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना कराई जा रही है।
आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।