यूपी के इस जिले में फिर गरजा बुलडोजर, माफिया ने बसा दी थीं कॉलोनियां; अवैध प्लाटिंग को किया गया ध्वस्त

ग्राम ताजपुर माफी, थाना कटघर में 15 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग मोहम्मद मियां उर्फ भूरा व इरफान कर रहे थे।

इसके अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चला है।

जावेद, मदीना मस्जिद के सामने ताजपुर रोड पर लगभग छह बीघा जमीन में अवैध तरीके से प्लाटिंग करा रहा था।

वहां हुए निर्माण को भी एमडीए की टीम ने गिरा दिया।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता केएन. जगूड़ी, क्षेत्रीय अवर अभियंता एवं प्राधिकरण के मेटों के साथ पुलिस भी मौजूद रही। गागन नदी किनारे दीवार बना कर बसा दी कालोनी शहर के आसपास एमडीए के अवर अभियंता तेजवीर सिंह के क्षेत्र में धड़ाधड़ अवैध निर्माण हो रहे हैं।

शाहिदाबाद में अवैध निर्माण करके गागन नदी किनारे माफिया ने कालोनियां बसा दीं।

चंदौसी रोड पर मुरादाबाद बाइपास पर अंडर पास से पहले बांयी तरह अवैध कालोनी बस गई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।