बड़ी खबर: यूपी विधानसभा चुनाव में कई दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने किया ऐलान

संक्षेप:

  • गठबंधन में चुनाव लड़ेगी सपा
  • गठबंधन बेरोजगारी, महंगाई के नाम पर लड़ेगा चुनाव
  • पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया ऐलान 

मुज़फरनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन के मंच से एलान किया है कि विधानसभा चुनाव में कई दलों के साथ गठबंधन होगा। कुछ दलों से बात हो चुकी है और कुछ दलों से बात चल रही है।  

गठबंधन बेरोजगारी, महंगाई के नाम पर लड़ेगा चुनाव

मंच से उन्होंने कहा कि अभी तो बहुत सारे गठबंधन होने हैं। सपा का गठबंधन होने जा रहा है। कई दलों को साथ लिया है, बहुत जल्द आने वाले समय में अन्य दलों के साथ भी गठबंधन होगा। लगातार सपा लोगों को जोड़ रही हैं। सपा अध्यक्ष के एलान के साथ ही कई अटकलों को विराम लग गया है। रालोद के साथ सपा का गठबंधन तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


मंच से कहा गया कि कई क्षेत्रीय दलों को मिलाकर एक मजबूत गठबंधन के साथ चुनाव के मैदान में उतरा जाएगा। गठबंधन बेरोजगारी, महंगाई के नाम पर चुनाव लड़ेगा। पूर्व सीएम ने गठबंधन का निर्णायक एलान कर दिया है। ऐसे में सपा से  विभिन्न सीटों पर चुनाव की तैयारी  कर रहे टिकटार्थियों की धड़कनें भी बढ़नी शुरू हो गई हैं। यही हाल गठबंधन के साथियों  का भी होगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles