- होम >>
मुजफ्फरनगर में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 11 किए गए सीज; आठ लाख का ठोंका जुर्माना
- न्यूज़
- Tuesday | 17th June, 2025
सीओ भोपा डा. रविशंकर ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेश पर मंगलवार की अल सुबह खनन अधिकारी आशुतोष कुमार, एआरटीओ सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक भोपा ओमप्रकाश सिंह व थानाध्यक्ष ककरौली जोगेन्द्र सिंह की टीम ने उत्तराखंड की ओर से लक्सर के रास्ते भोकरहेडी होकर दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ आदि में जगहों पर जाने वाले अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर 10 ओवरलोड रोड़ी व लकड़ी के ट्रक व डंपर व रास्ता बताने वाली एक वैगनआर कार को सीज कर दिया। इस दौरान आठ लाख छह हजार का का जुर्माना भी लगाया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया और अनेक ओवरलोड वाहन मुख्य रास्ते से अपने वाहनों को दूसरे रास्तों पर ले जाकर गोपनीय स्थान पर खडे कर दिये। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।