- होम >>
Bihar Chunav Result 2024: शांभवी चौधरी, लवली आनंद और वीणा देवी... उत्तर बिहार में पहली बार तीन महिला सांसद
- न्यूज़
- Wednesday | 5th June, 2024
वहीं, शिवहर लोकसभा सीट से लवली आनंद ने राजद की रीतु जायसवाल को हराया।
समस्तीपुर से शांभवी चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी सन्नी हजारी को पराजित किया है। अभी तक एक साथ दो महिलाएं ही रही हैं सांसद 1952 से अब तक हुए चुनाव में उत्तर बिहार से एक साथ केवल दो महिलाएं ही दिल्ली तक का रास्ता तय करती रही हैं।
वर्ष 1980 में वैशाली से किशोरी सिन्हा तथा शिवहर से रामदुलारी सिन्हा सांसद निर्वाचित हुई थीं।
उनके बाद 1984 में बिहार से सर्वाधिक नौ महिलाएं लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं।
इनमें एक मोतिहारी से प्रभावती गुप्ता और वैशाली से किशोरी सिन्हा भी थीं। 2009 में शिवहर से रमा देवी और उजियारपुर से अश्वमेघ देवी सांसद बनी थीं।
वर्ष 2019 में शिवहर से एक बार फिर रमा देवी सांसद बनीं।
वहीं, वैशाली से वीणा देवी विजयी रही थीं। महिला मतदाताओं की भागीदारी रही अहम इन लोकसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की भागीदारी अहम रही।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।