Bihar News: `शुरू हो गया है एनकाउंटर...`, डिप्टी CM सिन्हा ने अपराधियों को दी लास्ट वार्निंग, अधिकारियों को भी चेताया

बुधवार को एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने  कहा कि इस सरकार में सभी की सुरक्षा होगी।

अगर कोई अपराध करता है, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ही  एसटीएफ का गठन किया गया है।

लापरवाह व अक्षम पुलिस अधिकारियों पर भी होगा एक्शन विजय सिन्हा ने आगे कहा कि अपराध पर नियंत्रण करने में अक्षम और लापरवाही पुलिस पदाधिकारी बख्शा नहीं जाएंगे।

सरकार ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

मीडिया कर्मी की हत्या क्या कहा? मुजफ्फरपुर में एक मीडियाकर्मी की हत्या को लेकर सवाल पूछे जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर शुरू कर दिया गया है।

बदमाश कहीं छिप जाएं, वह बच नहीं पाएंगे।  उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति की वह समीक्षा कर रहे हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।