Bihar News: रील्स बनाने वालों को उनकी ही भाषा में समझाएगी इस जिले की पुलिस, नई तकनीक के माध्यम से क्रिएटर्स पर दिखाएगी सख्ती

, मुजफ्फरपुर।

खतरनाक तरीके से रील्स बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।

साइबर थाने की पुलिस अब उन्हीं की भाषा में रील्स बनाकर उनको जागरूक करेगी।

खतरनाक तरीके से वीडियो बनाने से उन्हें रोका जाएगा।

कई मामलो में देखा गया है कि कंटेंट क्रिएटर्स इंटरनेट मीडिया पर तेजी से चर्चा पाने के लिए खतरनाक तरीके से वीडियो बनाते हैं।

वे रेल ट्रैक पर खड़े होकर, ट्रेन से लटककर, चलती कार पर खड़े होकर, खिड़की से निकलकर, बाइक पर स्टंट करते हुए और छत से कूदकर वीडियो बनाते हैं।

ये शॉर्ट रील्स तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।