- होम >>
Bihar Politics: लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त से राजद-कांग्रेस नेताओं में रार, एक-दूसरे पर फोड़ रहे हार का ठीकरा
- न्यूज़
- Sunday | 16th June, 2024
उम्मीदवार अजय निषाद ने कहा कि घटक दलों में समन्वय की कमी एवं भितरघात के कारण चुनाव जीतने का माहौल नहीं बना पाया।
चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की सभा का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
उनकी सभा नहीं होने से नुकसान हुआ। उन्होंने नगर क्षेत्र से पार्टी के विधायक विजेंद्र चौधरी पर चुनाव में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, विधायक ने मदद नहीं की।
उनके लोगों ने भाजपा उम्मीदवार के लिए काम किया।
उनके कारण उनको नुकसान हुआ। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने राजद नेताओं को बताया जिम्मेदार वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद मुकुल ने हार के लिए राजद नेताओं को जिम्मवार बताया।
उन्होंने कहा कि चुनाव में राजद बड़े भाई की भूमिका में थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।