- होम >>
Bulldozer Action: बिहार के इस बड़े शहर में गरजेगा बुलडोजर, लाइन से तोड़ी जाएंगी दुकानें; लिस्ट तैयार
- न्यूज़
- Wednesday | 28th May, 2025
नगर प्रबंधक विष्णु प्रभाकर लाल ने कहा है कि नाला की उड़ाही में बाधक बने अतिक्रमणकारियों को स्वयं अवैध दुकान एवं निर्माण को हटाने का जो समय दिया गया था वह समाप्त हो चुका है।
उनके खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धावा दल को इसका निर्देश दे दिया गया है। अतिक्रमण के कारण संकीर्ण हुआ कमरा मोहल्ला मुख्य नाला, बरसात में डूबेंगे नौ वार्डशहर के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित नौ वार्डों का पानी निकालने के लिए सालों पूर्व बना बालूघाट-कमरा मोहल्ला मुख्य नाला अतिक्रमण के कारण संकीर्ण हो चुका है।
पहले इस नाला की चौराई दस फीट थी जो अब सिमटकर डेढ़ फीट तक रह गई।
पहले नाला के अगल-बगल जगह था जिससे सफाइ वाहन पहुंचकर नाला की उड़ाही करते थे लेकिन अब नाला तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं। संकीर्ण हो जाने के कारण लोगों के घरों से निकलने वाला पानी तो किसी तरह कमरा मोहल्ला स्लूस गेट से होकर बाहर निकल जाता है, लेकिन बारिश का पानी नहीं निकल पाता है।
ऐसे में इस बरसात भी वार्ड 16, 17, 18, 19, 21, 22, 40, 43 एवं 44 के गली-मोहल्लों का पानी नहीं निकल पाएगा और पचास हजार की आबादी को जल जमाव की पीड़ा झेलनी होगी। एक दशक से नाला हो रहा अतिक्रमण:पिछले एक दशक से नाला को अतिक्रमित किया जा रहा है।
इससे नाला संकीर्ण होता चला गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।