- होम >>
Monsoon 2025: उत्तर बिहार में अभी नहीं बरसेगा मानसून, मौसम विभाग ने दिया बारिश को लेकर ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Friday | 27th June, 2025

संवाद सहयोगी, पूसा।
उत्तर बिहार के लोगों को फिलहाल मानसून (Monsoon 2025) की अच्छी वर्षा के लिए कुछ और दिन इंतजार करना पड़ेगा।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले 2 दिनों तक क्षेत्र में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है।
कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक स्तर पर वर्षा की उम्मीद नहीं है। हालांकि 30 जून से 1 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी चंपारण सहित उत्तर बिहार के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक पूर्वी हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, इसके बाद पछिया हवा का प्रभाव रहेगा।
मौसम की इस स्थिति को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन किसानों ने अभी तक धान की नर्सरी नहीं गिराई है, वे शीघ्र इस कार्य को पूरा करें।
उत्तर बिहार के लिए प्रभात, धनलक्ष्मी, रिछारिया, साकेत-4, राजेन्द्र भगवती और राजेन्द्र नीलम जैसी अगात किस्में उपयुक्त मानी गई हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।