- होम >>
Muzaffarpur News: नीलामवाद में लक्ष्य 23 अरब 93 लाख का, वसूली मात्र 26 करोड़ की; DC ने जताई नाराजगी
- न्यूज़
- Thursday | 22nd May, 2025
बताया गया कि प्रमंडल अंतर्गत मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर, पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिले में एक लाख 61 हजार से अधिक वाद लंबित है।इसमें सबसे अधिक पांच सौ करोड़ रुपये की वसूली मुजफ्फरपुर में लंबित है, जबकि शिवहर में सबसे कम 62 करोड़ 88 लाख वसूली किया जाना है।
वसूली के मामले में वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर की प्रगति बहुत कम है।
जबकि 11 करोड़ रुपये से अधिक वसूली करने के साथ मुजफ्फरपुर अव्वल है। नीलामपत्र वादों का लोक अदालत में भी हो रहा निष्पादन:डीएम सुब्रत कुमार सेन की ओर से बैठक में बताया गया कि जिले में अब 97 नीलामपत्र पदाधिकारी है।
इससे संबंधित वादों का लोक अदालत में भी निष्पादन किया जा रहा है।इस माह में अच्छी उपलब्धि हासिल होने की बात कही गई।
आयुक्त ने नव चयनित पदाधिकारियों को बीपार्ड से प्रशिक्षण दिलवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इन जिलों में इतने लंबित वाद और वसूली की स्थिति: जिला निर्धारित लक्ष्य (राशि करोड़ में) वसूली लंबित वादों की संख्या मुजफ्फरपुर 500.85 11.64 37223 सीतामढ़ी 312.93 1.18 11580 वैशाली 329.04 1.49 21704 पूर्वी चंपारण 751.99 8.7491 58607 पश्चिम चंपारण 435.53 5.3250 29934 शिवहर 62.88 0.48 2326 कुल 2393.225 28.8641 161374 ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।